घंटों ठप रहने के बाद फिर चले फेसबुक-इंस्टाग्राम, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स हुए परेशान – AajTak

wp header logo 435

Feedback
एक घंटे तक बंद रहने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर से चलने लगे हैं. इसके बाद अब यूज़र्स को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया X पर लोगों ने इस सर्वर डाउन का खूब मजाक उड़ाया. यह प्रॉब्लम पूरी दुनिया में देखने को मिली थी. किसी का इंस्टाग्राम बंद था, तो किसी का फेसबुक नहीं चल पा रहा था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेटा के सभी ऐप्स एक ही बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करते हैं, जिसकी वजह से इस समस्या का असर सभी ऐप्स पर देखने को मिला.

मेटा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह ग्लोबल प्रॉब्लम कैसे आई. कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पता चल सके कि आखिर असली प्रॉब्लम क्या थी.

इंस्टाग्राम और फेसबुक शुक्रवार शाम थोड़े समय के लिए ठप पड़ गए थे. ये ग्लोबल आउटेज रहा और दुनिया भर से यूजर्स शिकायत ने इसकी शिकायत की. इंस्टाग्राम मोबाइल और वेब दोनों ही ठप पड़ गए थे. ऐप पर फीड लोड नहीं हो रही था और वेब पर अकाउंट लॉगइन नहीं हो रहा था.
X पर कुछ लोग WhatsApp ठप होने की भी शिकायत की. हालांकि, भारतीय यूजर्स के लिए WhatsApp काम कर रहा था. 
Meta का ऐप फेसबुक भी डाउन रहा. फेसबुक ऐप और वेबसाइट दोनों में ही दिक्कत आ रही थी. हालांकि अलग अलग लोगों की दिक्कत भी अलग है. कहीं फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा था तो कहीं अकाउंट ही लॉगइन नहीं हो रहा था. 
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर अब तक हजारों लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन रिपोर्ट किया. डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक ये ग्लोबल आउटेज 7.30 बजे से शुरू हुआ. 
ज्यादातर लोग जो X पर शिकायत की कि उनका ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा. हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे जिनका अकाउंट ही लॉगइन नहीं हो रहा था. हमने भी ट्राई किया, लेकिन फीड रिफ्रेश नहीं हो रही थी और ना ही लॉगइन हो रहा था. वेब और ऐप दोनों ही में लोग इश्यू फेस हो रहा था.
आम तौर पर इस तरह के ग्लोबल आउटेज पर कंपनी का रिएक्शन आता है. लेकिन कंपनी की तरफ से ये नहीं बताया जाता है कि ऐसा क्यों हुआ. कंपनी सिर्फ मामले को एड्रेस करती है और इनफॉर्म करती है कि प्रॉब्लम फिक्स किया जा चुका है. 
X पर मीम्स की बाढ़
X पर यूजर्स मीम्स शेयर किया. चूंकि X की वेबसाइट डाउन नहीं रहा, इसलिए इंस्टा और फेसबुक ठप होते ही यूजर्स X पर तेजी से गए. लोग फनी मीम्स और वीडियो शेयर करते नजर आए. 
yes instagram is down pic.twitter.com/ZGHyvULDSW
 
गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब Meta की सर्विसेज ठप पड़ गई हो. समय समय पर ऐसा होता रहता है. लेकिन कंपनी हर बार सही वजह नहीं बताती है. इस बार देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी क्या कहती है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *