अलवर में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट: जिले में हल्की ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए;जाने अगले पांच दिन कैसा रहेगा… – Dainik Bhaskar

wp header logo 308

अलवर में शुक्रवार सुबह से ही हल्की ठंडी हवाओं के साथ आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे पिछले दिनों की तुलना में गर्मी से काफी राहत महसूस की गई और मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज-चमक और
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 जून को गरज के साथ बारिश, 14 जून को गरज-चमक और बारिश, 15 जून को फिर गरज के साथ बारिश तथा 16 जून को भी गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान घटकर 39/26 डिग्री तक पहुंच सकता है। 17 जून को भी गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री रहने का अनुमान है।
पिछले कई दिनों से अलवर में दोपहर के समय तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम अचानक बदल रहा है। गुरुवार शाम करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चला, जिसके साथ मूसलाधार बारिश और चने के आकार के ओले करीब 10 मिनट तक गिरे। तेज हवा के कारण शहर के कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और अलग-अलग इलाकों में ओलों की तीव्रता भी अलग रही। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *