बिहार में खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन – Jagran
बिहार सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी विभागों और कार्यालयों से रिक्त पदों का ब्य …और पढ़ें
बिहार में खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी (AI Generated Image)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी बहाली की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर राज्य सरकार ने सभी विभागों और कार्यालयों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है, ताकि नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार (Bihar Government) ने जारी निर्देश में कहा है कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सरकारी सेवा में नियुक्ति के लिए वर्ष 2026 का विज्ञापन प्रकाशित किया जाना है।
इसके लिए विभिन्न विभागों में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2025 के तहत अलग-अलग वेतन स्तर और ग्रेड-पे वाले पदों की सूचना मांगी गई है।
नियमावली का हवाला देते हुए कहा गया है कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति सीधी भर्ती वाले पदों पर की जाएगी। प्रोन्नति (प्रमोशन) के लिए आरक्षित पदों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। नियुक्ति असैनिक संवर्ग में उपलब्ध मूल कोटि के पदों पर की जाएगी।
सरकार का मानना है कि इस पहल से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ सुरक्षित भविष्य भी मिलेगा। साथ ही युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
यह भी पढ़ें- ‘भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी के लिए नई तकनीक का उपयोग करें’, CM सम्राट का अफसरों को निर्देश
यह भी पढ़ें- … तो सरकार देगी चार गुना मुआवजा; CM सम्राट चौधरी का बड़ा भरोसा, बोले- नोएडा की तर्ज पर विकसित होगा सोनपुर
