लुधियाना में बेटे ने जलाया पिता का घर: रिटायर्ड फौजी गया था कोर्ट,पीछे से बेटे ने घर को किया आग के हवाले; 1… – Dainik Bhaskar
लुधियाना में थाना मेहरबान के अंतर्गत गांव सीड़ा में एक बेटे ने अपने ही पूर्व फौजी पिता के घर को आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, जब बुजुर्ग पिता अपने किसी निजी काम से कोर्ट गए हुए थे, तब पीछे से उनके बेटे ने ही घर का ताला तोड़कर पूरा घर जला दिया। पुलिस ने
पूर्व फौजी बुध राम (65) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 10 जून 2026 को वह अपने घर को ताला लगाकर कोर्ट कॉम्प्लेक्स गए थे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके बेटे लोकेश कुमार ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग लगा दी।
पवित्र धार्मिक ग्रंथ भी आग की चपेट में आकर नष्ट
आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा बेड, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, कीमती कपड़े, पंखे और छत पर लगी पीवीसी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगजनी में पूर्व फौजी को करीब 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घर के मंदिर में रखी पूजा-पाठ की सामग्री और पवित्र धार्मिक ग्रंथ भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।
पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू
घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। आरोपी बेटे लोकेश कुमार के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 125, 326(G), 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर राधे श्याम को सौंपी गई है, जो अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
