India A vs Afghanistan A Live Score: वैभव सूर्यवंशी आज अफगानिस्तान के खिलाफ मचाएंगे तबाही, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच – Hindustan Hindi News
India A vs Afghanistan A Live Score– इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। IND A vs AFG A लाइव मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले साढ़े 9 बजे मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान श्रीलंका के खिलाफ जीतकर यहां पहुंच रही है। रुतुराज गायकवाड़ के शतक के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 रनों से हराया था। हालांकि स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी पहले मुकाबले में कुछ कमाल नहीं कर पाए थे, वह महज 14 के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। आज एक बार फिर हर किसी की नजरें उन पर होगी, पूरा भारत चाहेगा कि आज वह बड़ी पारी खेलें।
IND A vs AFG A Live Cricket Score Today Match
8:51 AM India A vs Afghanistan A Live Score- अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय प्लेइंग XI बदलने के कोई चांसेस नहीं है। तिलक वर्मा उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे, जिनके साथ उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच खेला था।
भारत की संभावित XI- वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम
8:42 AM India A vs Afghanistan A Live Score- रुतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज के पहले मैच में शतक जड़ा था, वह भारत की जीत के हीरो रहे थे, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने भी 60 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। आज भी भारतीय बल्लेबाजों से तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
8:40 AM India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया A स्क्वाड: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु
8:40 AM India A vs Afghanistan A Live Score- अफगानिस्तान A स्क्वाड: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेट कीपर), हसन ईसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनिवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
