अपडेट इंडोनेशिया भूकंप 2026: 47 मौतें, सैक़ड़ो घायल, बचाव कार्य जोरो पर
इंडिया प्राइम टीवी वर्ल्ड डेस्क: इंडोनेशिया भूकंप 2026: इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप भूकंप में 47 से अधिक मौतें, 100 से ज्यादा घायल है पढ़ें पूरी खबर और विश्लेषण। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। अब तक 47 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। मलबे में तलाश जारी रहने के कारण यह आंकड़ा और बढ़ सकता है रेओक इलाके में भूस्खलन के मलबे से 8 शव निकाले गए हैं
इंडोनेशिया भूकंप 2026 कहां और कब आया भूकंप?
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के बाद द्वीप पर 230 से अधिक झटके (आफ्टरशॉक्स) महसूस किए गए, जिनमें सबसे तेज़ झटका 6.2 तीव्रता का रहा।
तबाही का मंज़र
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो के अनुसार, भूकंप में कम से कम 157 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए और लगभग 200 अन्य को नुकसान पहुंचा। सिका, मंग्गराई और पूर्वी मंग्गराई क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा तबाही हुई। फ्लोरेस द्वीप पर 150 से अधिक घर, दर्जनों शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य केंद्र और धार्मिक स्थल पूरी तरह ढह गए या क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 2000 ग्रामीणों को अस्थायी शिविरों में शरण लेनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप होने से राहत कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं।
सुनामी की चेतावनी जारी, बाद में हटाई गई
भूकंप के तुरंत बाद इंडोनेशिया की मौसम एजेंसी BMKG ने तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की और लोगों को समुद्र तट व नदी किनारों से दूर ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की सलाह दी। बाद में समुद्र के स्तर में कोई खतरनाक बदलाव न मिलने पर यह चेतावनी वापस ले ली गई।
दूसरा भूकंप भी आया
इसी दिन बाद में इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा द्वीप में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, हालांकि यह ज़मीन के काफी नीचे (107 मील की गहराई पर) आया, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
विश्लेषण: क्यों बार-बार भूकंप की चपेट में आता है इंडोनेशिया?
17,000 से अधिक द्वीपों वाला इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है, जहां दुनिया के सबसे ज़्यादा भूकंप और ज्वालामुखी सक्रिय हैं। 1992 में इसी इलाके में आए भूकंप और सुनामी में करीब 2,500 लोगों की जान गई थी, जबकि 2018 में भी एक बड़ी सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी।
इजरायल यूके विवाद : “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ब्रिटेन” बयान पर इजरायल से नाराज ब्रिटेन
इंडिया प्राइम टीवी पर दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।







