Latest News

TMC में भूचाल… शत्रुघन सिन्हा भी बागी, ममता बनर्जी कांग्रेस विलय को तैयार लेकिन… पढ़ें आज की बड़ी खबरें – Hindustan Hindi News

Top News Today: ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। लोकसभा की 28 सीटों में से 19 सांसद बागी हो गए, जिनमें शत्रुघन सिन्हा का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। वहीं, विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी कांग्रेस में विलय के लिए तैयार हो गई हैं, लेकिन उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से ‘मल्लिकार्जुन खरगे वाला पद’ मांग लिया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत की आग तेज होती जा रही है। पार्टी के 28 लोकसभा सांसदों में से 19 बागी सांसदों की सूची लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी गई है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता और TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। इस खुलासे के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बागी सांसदों की इस चिट्ठी पर यूसुफ पठान और सायोनी घोष समेत 19 नेताओं के हस्ताक्षर हैं। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी हार के बाद TMC में टूट की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। करीब 60 विधायकों और 20 से अधिक सांसदों के अलग होने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी तो TMC का कांग्रेस में विलय करने को तैयार हैं, लेकिन उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात में मल्लिकार्जुन खरगे वाला पद मांग लिया है। अभिषेक ने मांग की है कि ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजा जाए और उन्हें नेता विपक्ष का पद दिया जाए, जो फिलहाल खरगे के पास है। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में जन आंदोलन को दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मुजफ्फराबाद से उड़ान भरते समय पाक सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ISPR ने तकनीकी खराबी को हादसे का कारण बताया। डॉन अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं और जांच बोर्ड गठित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
दक्षिण अफ्रीका से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 29 वर्षीय गसीना धलाधला नाम की महिला ऑफिस के वॉशरूम में ही बेहोश होकर मर गई। गसीना रोजबैंक स्थित कार्ट्रैक कंपनी में कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम करती थीं और लंबे समय से बीमार थीं। आईविटनेस न्यूज और सोवेटन की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कई बार छुट्टी मांगी लेकिन हर बार अर्जी खारिज कर दी गई। सहकर्मियों का आरोप है कि मैनेजर इलाज के खर्चे पर बहस करते रहे और तुरंत अस्पताल नहीं ले गए। कंपनी की लापरवाही को मौत का कारण बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
सावन के पवित्र महीने को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के अंदर चल रही सभी मांस, मछली और पोल्ट्री की दुकानों को बाहरी इलाकों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में करीब 350 से 400 ऐसी दुकानें हैं, जिन्हें सावन शुरू होने से पहले निर्दिष्ट स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस फैसले पर स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और नेताओं में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर..
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *