viral video सैकड़ो कोबरा बाढ़ के पानी में तैर रहे है ,बरसात से सॉप ब्रीडिंग फार्म तबाह !
इंडिया प्राइम इंटरनेश्नल डेस्क, viral video सैकड़ो कोबरा बाढ़ के पानी में तैर रहे है . दक्षिणी चीन में टाइफून (चक्रवात) मेसक (Typhoon Maysak) के कारण आई भीषण बाढ़ ने एक ब्रीडिंग फार्म (साँप पालन केंद्र) को तबाह कर दिया, जिसके बाद जहरीले कोबरा सहित लगभग 900 साँप वहाँ से भाग निकले हैं.
🚨 #BREAKING: Nearly 900 snakes, including venomous cobras, escaped after typhoon flooding destroyed a breeding farm in southern China. Search teams are racing to capture them. 🐍 pic.twitter.com/6kDAq36xwz
— HDNewslive (@HDNewslive) July 10, 2026
यह घटना दक्षिणी चीन के गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के हेंगझोउ (Hengzhou) शहर में स्थित डेंगवेई गाँव की है. जहां भारी बारिश के कारण पास के जलाशयों के तटबंध टूट गए, जिससे बाढ़ का पानी अत्यधिक बल के साथ ब्रीडिंग फार्म की दीवारों को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साँपों को गंदे बाढ़ के पानी में तैरते और जलमग्न सड़कों व तैरते हुए कचरे के ऊपर फन उठाए घूमते देखा जा सकता है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी डर का माहौल है.
बचाव अभियान: स्थानीय प्रशासन ने तुरंत जाल और इलेक्ट्रिक स्टन गन (झटका देने वाले उपकरण) से लैस विशेष रेस्क्यू टीमों को तैनात किया है जो घर-घर जाकर इन साँपों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं.
प्रशासन की चेतावनी: अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भागे हुए अधिकांश साँप बिना जहर वाले ‘वॉटर स्नेक’ हैं, लेकिन उनमें अत्यधिक जहरीले कोबरा और करैत भी शामिल हैं. सरकार ने स्थानीय निवासियों को खुद साँप पकड़ने की कोशिश न करने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है.
घायल: रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के पानी में फंसे होने के दौरान कम से कम एक ग्रामीण को साँप ने काट लिया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
