7 बिहारी मजदूरों की मौत: चट्टान गिरने से हुआ पत्थर खदान हादसा

7 बिहारी मजदूरों की मौत

इंडिया प्राइम टीवी | बेंगलुरु | 2 जुलाई 2026 7 बिहारी मजदूरों की मौत कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण-रामनगर सीमा स्थित तवारेकेरे के पास एक पत्थर खदान में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कावेरी क्रशर खदान में अचानक विशाल चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। जेसीबी और भारी मशीनों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक सभी मजदूर बिहार के प्रवासी श्रमिक बताए जा रहे हैं। प्रशासन उनकी पहचान की पुष्टि करने में जुटा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद खदान में अवैध खनन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप भी सामने आए हैं। पुलिस और खान विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। खदान के लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था और ब्लास्टिंग प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।

यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो खदान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहत दल अभी भी मलबे में फंसे संभावित मजदूरों की तलाश में जुटा हुआ है।

यह हादसा एक बार फिर खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *