ब्रेकिंग न्यूज़: दरभंगा एयरपोर्ट पर दो बड़ी घटनाएं, स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग जैसी स्थिति, अकासा एयर में तकनीकी खराबी

ब्रेकिंग न्यूज़: दरभंगा एयरपोर्ट पर दो बड़ी घटना

IndiaPrimeTV एविएशन डेस्क बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को दो बड़े विमान हादसे टल गए। मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG115 की लैंडिंग के दौरान विमान का एक टायर फट गया। राहत की बात यह रही कि पायलट ने विमान को सुरक्षित नियंत्रित रखा और विमान में सवार करीब 150 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन टीम सक्रिय हो गई। विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई और रनवे संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

इस बीच अकासा एयर के एक विमान में तकनीकी खराबी आने से एयरपोर्ट पर पार्किंग क्षमता और प्रभावित हुई। इसी कारण दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की एक उड़ान को पटना डायवर्ट करना पड़ा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार दोनों विमानों की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और विमान को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही उन्हें दोबारा सेवा में लगाया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *