BreakingNews रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कार के अंदर मिला शव indiaprimetv
जयपुर इंडिया प्राइम BreakingNews रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत.सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) के एक रेजिडेंट डॉक्टर का शव आदर्श नगर थाना क्षेत्र के बर्फखाना इलाके के पास एक गाड़ी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही जयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गाड़ी से बाहर निकालकर SMS अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर SMS मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर संदीप शर्मा झुंझुनू का हैं। हालांकि अभी तक डॉक्टर के विभाग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दस्तावेजों और अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर प्रक्रिया में जुटी है।
मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने गाड़ी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम गाड़ी के अंदर से संभावित सबूत जुटा रही है, जिसमें फिंगरप्रिंट, मेडिकल सामग्री और अन्य सुराग शामिल हैं।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी
आदर्श नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के बयान के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी
