श्रमिकों को 30 तक कराना होगा ई-केवाईसी अपडेट
Indiaprimetv City Desk ई-केवाईसी अपडेट मुंगेली | छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीकृत निर्माण, असंगठित श्रमिकों के लिए पहल शुरू हुई है। श्रमिकों के पंजीयन रिकॉर्ड को आधार से जोड़कर अपडेट किया जाएगा। रिकॉर्ड त्रुटिरहित
उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाना है। पात्र हितग्राहियों तक लाभ की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी शुरू होने से पहले सभी पंजीकृत निर्माण, असंगठित श्रमिकों के रिकॉर्ड का आधार कार्ड के विवरण के अनुसार सत्यापन होगा। जरूरी संशोधन होंगे। पूरी प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए चलेगी।
अभियान पूरा करने का लक्ष्य 30 जून 2026 तय किया गया है। श्रमिकों को मूल आधार कार्ड लेकर नजदीकी सीएससी केंद्र जाना होगा। वहां पहचान का बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। दस्तावेज सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद ऑनलाइन पंजीयन अपडेट की प्रक्रिया शुरू होगी। नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी आधार रिकॉर्ड के अनुसार अपडेट हो सकेगी।
