Latest News

IND W vs PAK W, T20 World Cup 2026 Highlights: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धो डाला, हरमन ब्रिगेड का वर्ल्ड कप में जीत से आगाज, स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा छाईं – AajTak

Feedback
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला रविवार (14 जून) को पाकिस्तान से खेला. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 64 रनों से जीत हासिल की. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 171 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 17 ओवरों में 106 रनों पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा (5 विकेट) और स्मृति मंधाना (68 रन) ने टीम इंडिया की जीत में अहम किरदार निभाया.
भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 17 जून (बुधवार) को नीदरलैंड्स का सामना करेगी. भारतीय टीम अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 के संस्करण में किया था, जब भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची और ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबले में हार गई. अब भारत की नजरें पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर हैं.
Statement win from India as they defeat arch-rivals Pakistan to kick off their #T20WorldCup campaign 👊

📝: https://t.co/DRurFyjkW1 pic.twitter.com/CXHpUvOgBI
रनचेज में पाकिस्तानी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ही बड़ी पारी खेल पाईं. मुनीबा ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. इसके अलावा आलिया रियाज (18 रन), गुल फिरोजा (12 रन) और आयशा जफर (12 रन) ही दोहरे अंकों तक पहुंच सकीं. दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तानी बैटिंग की कमर तोड़ दी. जबकि श्री चरणी ने तीन और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट झटके. पाकिस्तानी टीम के 9 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए, वहीं मुनीबा अली रन आउट हुईं.
ऐसी रही भारत की बैटिंग
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए. शेफाली वर्मा को स्पिनर सादिया इकबाल ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स लेफ्ट आर्म सीमर तस्मिया रुबाब का शिकार बनीं. यहां से स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की शानदार पार्टनरशिप की.
स्मृति मंधाना ने 44 बॉल पर 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. स्मृति का विकेट रमीन शमीम ने लिया. भारती फुलमाली कुछ खास नहीं कर पाईं और 1 रनों के निजी स्कोर पर सादिया इकबाल को अपना विकेट दे बैठीं. फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर को फातिमा सना ने पवेलियन भेजा. हरमनप्रीत कौर ने चार चौके की मदद से 35 बॉल पर 36 रनों का योगदान दिया.
इसके बाद विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बैटिंग की, जिसने भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. ऋचा ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 17 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली. ऋचा घोष आखिरी ओवर में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का शिकार बनीं.
भारत और पाकिस्तान की महिला टीम्स के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की. जबकि पाकिस्तान ने केवल 3 मुकाबले जीते. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान ने भारत ने 7 और पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की.
भारत की प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी और क्रांति गौड़.
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *