India vs Afghanistan Live Score, 1st ODI: भारत-अफगानिस्तान मैच में बारिश का खलल, कब होगा टॉस? – AajTak
Feedback
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होना निर्धारित था. लेकिन बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है.
भारतीय टीम इस वनडे सीरीज में हार्दिक पंड्या और विराट कोहली के बगैर उतरी है. अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और उनका अनुभव टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ी है, जो मैच का नक्शा पलटने में माहिर हैं. भारत-अफगानिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.
मुकाबले में अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह ग़जनफ़र और मोहम्मद सलीम सफी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
