4 रुपये घट गए पेट्रोल के दाम, डीजल में भी हुई बड़ी कटौती – Hindustan Hindi News
मुख्य बातें
ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच टेंशन की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भले ही हो लेकिन पाकिस्तान की सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर से सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की तत्काल प्रभाव से कटौती की है। आपको बता दें कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार पांचवें हफ्ते कटौती हुई है। इससे कुल मिलाकर प्रति लीटर ₹41 की कमी आई है।
इस कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 377.78 रुपये से घटकर 373.78 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 380.78 रुपये से घटकर 378.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोलियम डिवीजन की ओर से कीमतों में कटौती की घोषणा करने वाले नोटिफिकेशन के मुताबिक नई कीमतें 13 जून (शनिवार) से लागू होंगी।
सरकार अभी हाई-स्पीड डीजल पर कस्टम ड्यूटी, पेट्रोलियम लेवी और क्लाइमेट सपोर्ट लेवी के रूप में प्रति लीटर लगभग ₹100 वसूल रही है। वहीं, पेट्रोल पर कुल टैक्स प्रति लीटर ₹125 है, जिसमें पेट्रोलियम लेवी, कस्टम ड्यूटी और क्लाइमेट लेवी शामिल हैं। सरकार केरोसिन पर पेट्रोलियम लेवी के तौर पर प्रति लीटर लगभग ₹21 और लाइट डीजल ऑयल पर प्रति लीटर लगभग ₹16 भी वसूल रही है।
पाकिस्तान की सरकार को पेट्रोल और HSD से सबसे ज्यादा कमाई होती है। इनकी मासिक बिक्री लगभग 7,00,000 से 8,00,000 टन होती है जबकि केरोसिन की मासिक मांग सिर्फ 10,000 टन है। बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादातर निजी ट्रांसपोर्ट, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दो-पहिया वाहनों में होता है और इसका सीधा असर मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट पर पड़ता है। HSD का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर और बड़े जेनरेटरों में होता है।
एक महीने के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है और अगर कच्चे तेल के दाम ऊंचे स्तर पर बने रहते हैं तो यह बढ़ोतरी निकट भविष्य में 10 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने यह अनुमान जताया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन कीमतों में वृद्धि का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। ईंधन कीमतों में 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से खुदरा मुद्रास्फीति करीब 0.36 प्रतिशत बढ़ सकती है। अगर ईंधन कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाती हैं तो खुदरा महंगाई में करीब 0.48 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play
