कपासन में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: तेज हवाएं चलने से गर्मी से मिली राहत, सुबह 9 बजे बाद निकली धूप – Dainik Bhaskar
कपासन सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 8 बजे आसमान में घने बादल छा गए और हल्की हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।
शुक्रवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद शनिवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। करीब आधे घंटे तक बादल छाए रहे और हवाओं का दौर जारी रहा। बाद में हवा की गति बढ़ने से बादल धीरे-धीरे छंटने लगे और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही।
सुबह 9 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ मौसम पूरी तरह खुल गया और धूप निकल आई।
हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। आसमान में हल्के बादलों का आना जाना लगा हुआ हैं। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से क्षेत्र के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस मौसमी बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से अस्थायी राहत मिली है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
