छबड़ा में आज 3 घंटे बिजली बंद रहेगी: RDSS योजना के तहत केबल और ट्रांसफॉर्मर के काम के चलते सुबह 11 बजे तक कट… – Dainik Bhaskar
छबड़ा में आज शनिवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी छबड़ा जीएसएस से संचालित शहरी पेट्रोल पंप फीडर पर RDSS योजना के तहत किए जा रहे कार्यों के कारण यह कटौती की जाएगी।
कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद अंसार ने बताया कि नई केबल बिछाने और ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य सुबह 11 बजे तक चलेगा। इस अवधि में पेट्रोल पंप फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
