सरकारी नौकरी के बजाय स्वरोजगार अपनाकर बनें जॉब क्रिएटर – Hindustan Hindi News
मैनपुरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन एवं सम्मान की मूल भावना के अनुरूप उद्यमी एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के सात लाभार्थियों को 33.75 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र और एक जनपद-एक उत्पाद के पांच लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। साथ ही पूंजीनिवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने युवाओं से अपील की कि वे सिर्फ सरकारी नौकरी के भरोसे न रहकर सरकारी योजनाओं से ऋण लेकर स्वरोजगार स्थापित करें और दूसरों को रोजगार दें। उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि बीते 12 वर्षों में व्यापारियों और उद्यमियों को पूरा सम्मान मिला है। वर्ष 2014 से पहले जनपद में भय का माहौल था, लेकिन आज कानून का राज है और महिलाएं व व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उद्योग उपायुक्त डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि 12 वर्षों में पीएमईजीपी के तहत 768, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत 597 युवाओं को लाभ मिला है।
कार्यक्रम में दीपक को ब्यूटी एंड वैलनेस सेंटर, हरिओम सिंह को पैथोलॉजी सेंटर, बख्तियार अहमद को पर्दा उद्योग, रजत कुमार कश्यप को फोटो स्टेट, अजय प्रताप सिंह को मिनी राइस मिल, संध्या को सिलाई केंद्र के लिए 5-5 लाख एवं पूजा को ब्यूटी पार्लर के लिए 3.75 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र एवं एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत गजाला, रानी, कुमकुम देवी, पूनम देवी, नीलम को वस्त्र सिलाई एवं कढ़ाई जरी-जरदोजी की टूलकिट उपलब्ध कराई। जिले में पूंजीनिवेश एवं रोजगार सृजन तथा व्यापार को प्रोत्साहित करने में योगदान देने वाले उद्यमी नीरज बैजल, सुनील कुमार, जलालुद्दीन, हिमाशूं राजपूत, मनोज दुबे, धीरू राठौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर ये रहे मौजूद सीडीओ नेहा बंधु, पीडी सोमनाथ चौरसिया, अधिशासी अभियंता बिजली अनिल वर्मा, एलडीएम रामचंद्र साहा, डीएसडब्ल्यूओ अशेाक मिश्रा, सहायक आयुक्त उत्कर्ष चंद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रपाल सिंह, उपायुक्त प्रशासन जीएसटी उदय नारायण वर्मा, महामंत्री भाजपा हरिओम दुबे, चेयरमैन बेवर सरितकांत भाटिया, मंडल प्रभारी सुमित चौहान आदि।
विगत 12 वर्षों में देश-प्रदेश में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है और उन्हें पूर्ण सुरक्षा व सम्मान मिला है, जिससे व्यापारिक माहौल बेहतर हुआ है।
घनश्याम दास गुप्ता (पेट्रोल पंप उद्यमी)
एक जनपद एक व्यंजन योजना के अंतर्गत हमारे जनपद की सोनपापड़ी को प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विशेष पहचान दिलाने के लिए मैं प्रदेश सरकार का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
क्षितिज कुमार (मिष्ठान व्यापारी)
प्रदेश सरकार की उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत मिनी राइस मिल स्थापना हेतु पांच लाख का ऋण मिला। इससे मुझे स्वतः रोजगार स्थापित करने का अवसर मिला, जिसके लिए सरकार का आभार।
अजय प्रताप सिंह (व्यापारी)
जीएसटी की ऑनलाइन व्यवस्था और त्वरित निदान के लिए सरकार का आभार। पीएम सम्मान निधि, मुद्रा योजना, निवेश मित्र और स्टार्टअप जैसी योजनाओं ने आम व्यक्ति के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाया है।
भरत गुप्ता (व्यापारी)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
