अकलीमपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का एसडीएम ने निरीक्षण किया: विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की दी जानकारी – Dainik Bhaskar
नीमराना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अकलीमपुर में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। एसडीएम महेंद्र सिंह यादव ने शिविर का निरीक्षण किया।
इस शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुर्वेद और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
एसडीएम ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविर में समय पर उपस्थित रहने, अपने-अपने विभाग के सौंपे गए कार्यों को निष्पादित करने और इन ग्रामीण सेवा शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
शिविर में वीसी रामजी योजना का प्रचार-प्रसार, स्वयं सहायता समूहों का गठन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पालनहार योजना का सत्यापन, राजस्व अभिलेखों/खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन और नामांतरण संबंधी प्रस्तावों का निस्तारण जैसे कार्य संपादित किए गए।
इस अवसर पर तहसीलदार डॉ.विक्रम सिंह, विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश निर्मल, अभय सिंह यादव, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कुसुम गोयल, सहायक कृषि अधिकारी डॉ. हनुमान प्रसाद, महिला पर्यवेक्षक सुमन देवी, ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु सिंह चौहान, गौरव सिंह और प्रशासक संजीव कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
