Instagram और Facebook दुनिया भर में ठप! यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, क्या है वजह? – AajTak
Feedback
इंस्टाग्राम और फेसबुक ठप पड़ गए हैं. ये ग्लोबल आउटेज है और दुनिया भर से यूजर्स शिकायत कर रहे हैं. इंस्टाग्राम मोबाइल और वेब दोनों ही ठप हैं. ऐप पर फीड लोड नहीं हो रही है और वेब पर अकाउंट लॉगइन नहीं हो रहा है.
अगर आपका भी इंस्टाग्राम और फेसबुक ऐप काम नहीं कर रहा है तो कॉमेंट सेक्शन में बता सकते हैं. X पर कुछ लोग WhatsApp ठप होने की भी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए WhatsApp काम कर रहा है.
Meta का ऐप फेसबुक भी डाउन है. फेसबुक ऐप और वेबसाइट दोनों में ही दिक्कत आ रही है. हालांकि अलग अलग लोगों की दिक्कत भी अलग है. कहीं फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा तो कहीं अकाउंट ही लॉगइन नहीं हो रहा है.
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर अब तक हजारों लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन रिपोर्ट कर चुके हैं. डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक ये ग्लोबल आउटेज 7.30 बजे से शुरू हुआ है.
ज्यादातर लोग जो X पर शिकायत कर रहे हैं उनका ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है. हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिनका अकाउंट ही लॉगइन नहीं हो रहा है. हमने भी ट्राई किया, लेकिन फीड रिफ्रेश नहीं हो रही है और ना ही लॉगइन हो रहा है. वेब और ऐप दोनों ही में लोग इश्यू फेस कर रहे हैं.
आम तौर पर इस तरह के ग्लोबल आउटेज पर कंपनी का रिएक्शन आता है. लेकिन कंपनी की तरफ से ये नहीं बताया जाता है कि ऐसा क्यों हुआ. कंपनी सिर्फ मामले को एड्रेस करती है और इनफॉर्म करती है कि प्रॉब्लम फिक्स किया जा चुका है.
X पर मीम्स की बाढ़
X पर यूजर्स मीम्स शेयर कर रहे हैं. चूंकि X की वेबसाइट डाउन नहीं है, इसलिए इंस्टा और फेसबुक ठप होते ही यूजर्स X पर तेजी से जा रहे हैं. लोग फनी मीम्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं.
yes instagram is down pic.twitter.com/ZGHyvULDSW
गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब Meta की सर्विसेज ठप पड़ गई हैं. समय समय पर ऐसा होता रहता है. लेकिन कंपनी हर बार सही वजह नहीं बताती है. इस बार देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी क्या कहती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
