Latest News

‘सपा सरकार बनी तो अग्निवीर खत्म करके भर्ती से नौकरी देंगे’, अखिलेश यादव का युवाओं से वादा – Hindustan Hindi News

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना को समाप्त करने का काम करेंगे। युवाओं को भर्ती से नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नहीं हारी तो आगामी समय में देश कोई चुनाव नहीं देख पाएगा। भाजपा ने जिस तरह से पश्चिम बंगाल में चुनाव को लूटा है। बिहार के चुनाव में जो बेईमानी की है। अगर यही बेईमानी यूपी में हो गई तो भविष्य में देश में कोई चुनाव नहीं होगा। भाजपा संसद में महिला आरक्षण बिल के साथ जो डीलिमिटेशन ला रहे थे। यह ऐसे लोकसभा क्षेत्र बनाना चाहते हैं, जिससे कोई विपक्ष का नेता चुनाव जीत नहीं पाए। यह लोग अपने हिसाब से लोकसभा बनाना चाहते हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को कासगंज में उर्मिला गार्डन के शुभारंभ के मौके पर पीडीए परिवार के बैनर तले पूर्व सांसद कुं. देवेंद्र सिंह यादव द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी और योगी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए से भाजपा घबरा गई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के डबल इंजन का धुंआ निकल गया है। इंडिया गठबंधन ने भाजपा को पीछे छोड़ा और प्रदेश में लोकसभा की सबसे अधिक सीटें प्राप्त की हैं।

केंद्र सरकार की विदेशनीति फेल हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चले थे विश्व गुरू बनने। जिस तरह हवाई जहाज पाकिस्तान में उतारा। उसी तरह इजरायल के बाद हवाई जहाज ईरान में उतार देते तो युद्ध को रोककर विश्व में भारत की धाक जमाई जा सकती थी। युद्ध रुकता तो बेगुनाहों की जानें नहीं जातीं। विश्व को भी आर्थिक संकट से उबार सकते थे। विदेशनीति फेल होने के कारण ही आज देश में पेट्रोलियम उत्पाद महंगे होने से महंगाई चरम पर है, जिससे युवा, किसान, मजदूर और आदमी परेशान हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। स्वदेशी का नारा देने वालों के मुंह में तो स्वदेशी है लेकिन मन में विदेशी है। भारत का पूरा बाजार विदेशी कंपनियों के हाथों में रख दिया है।

महंगाई की वजह से किसान सबसे अधिक परेशान हैं। किसानों को सुविधा नहीं मिलने से उनको फसल की कीमत नहीं मिल पा रही है। भाजपा स्मार्ट सिटी बनाने की करती थी। स्मार्ट सिटी तो नहीं बना पाई। एक नई बीमारी लेकर आए और गरीबों के घर में स्मार्ट मीटर लगा दिया। सरकार प्रदेश को लूटने के लिए चल रही है। सरकार ने पेट्रोल डीजल महंगा करके आम आदमी की खुशहाली को रोकने का काम किया है। पेट्रोल में 20 फीसदी एथनोल की मिलावट कर रहे हैं, जिससे वाहनों का इंजन खराब हो रहे हैं। वाहन स्वामियों को मेंटीनेंस पर अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ रही है।

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *