''डबल इंजन सरकार रोजगार, पलायन रोकने में विफल'': डॉ. वसीउल्लाह ने बिहार सरकार पर लगाए गंभीर आरोप – Dainik Bhaskar
जन सुराज के नरकटियागंज विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. वसीउल्लाह ने शुक्रवार को साठी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की डबल इंजन सरकार रोजगार सृजन, पलायन रोकने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और शिक्
डॉ. वसीउल्लाह ने नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं को विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि टीआरई-4 के अभ्यर्थियों को नौकरी देने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए कई वादों के अधूरे रहने पर सवाल उठाए। डॉ. वसीउल्लाह ने जीविका दीदियों को आर्थिक सहायता के आश्वासनों और रोजगार सृजन के दावों पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में बिहारी आज भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, हत्या, दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। परिवारवाद के मुद्दे पर उन्होंने विभिन्न राजनीतिक परिवारों का उल्लेख करते हुए सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने फसल क्षति का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
डॉ. वसीउल्लाह ने साठी को प्रखंड बनाने और सत्याग्रह एक्सप्रेस के ठहराव संबंधी पुराने वादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं को धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह, उपाध्यक्ष अफसर राही और इरशाद अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
