कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: घर में 3 दिन सड़ती रही पिता की लाश, अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से ना… – Dainik Bhaskar
नमस्कार, कानपुर की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… रावतपुर में गन फैक्ट्री से रिटायर 92 साल के ईबख्श का सड़ा-गला शव उनके घर के बंद कमरे में मिला। हैरानी की बात ये रही कि बुजुर्ग का शव करीब तीन दिन तक घर में पड़ा रहा, जबकि परिवार के सदस्य उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर रह रहे थे। परिजनों ने उनके लापता होने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई तब खुलासा हुआ।
अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव (23) को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कानपुर में तीन लोगों पर FIR दर्ज हुई। सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष फजल महमूद पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे थे, इससे पहले पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
