Latest News

शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- 'मजा आया?' पाकिस्तानी को 10 साल जेल – AajTak

Feedback
ब्रिटेन में एक पाकिस्तानी शरणार्थी को 18 साल की युवती से रेप करने के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है. यह घटना नॉटिंघमशायर के एक पार्क में हुई थी, जहां युवती शराब के नशे में थी. अदालत ने आरोपी को समाज के लिए खतरा बताते हुए सजा के बाद चार साल की अतिरिक्त निगरानी (एक्सटेंडेड लाइसेंस) का भी आदेश दिया है.
28 साल का शेराज मलिक 29 जून 2025 को सटन-इन-ऐशफील्ड के सटन लॉन पार्क में मौजूद था. उस समय युवती अपने एक दोस्त के साथ शराब पी रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात मलिक और उसके कुछ साथियों से हुई. बाद में युवती का दोस्त थोड़ी देर के लिए वहां से चला गया और उसने मलिक और उसके साथियों से युवती का ध्यान रखने को कहा था.
यह भी पढ़ें: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध फायरिंग… 16 प्रदर्शनकारियों की मौत, भारी तनाव
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, दोस्त के जाते ही मलिक युवती को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले गया और उसके साथ रेप किया. युवती ने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका. रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात के बाद मलिक ने युवती से पूछा, “क्या तुम्हें मजा आया?”
युवती नशे में थे, आरोपी ने उठाया फायदा
मुकदमे के दौरान मलिक ने कहा कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे. लेकिन जनवरी में जूरी ने उसे रेप के दो मामलों में दोषी करार दिया. पीड़िता ने अदालत में बताया कि वह उस वक्त बहुत डरी हुई थी. उसने कहा, “मुझे ‘ना’ कहने में भी डर लग रहा था.” कोर्ट ने माना कि युवती नशे में थी और बेहद कमजोर हालत में थी, जिसका आरोपी ने फायदा उठाया.
यह भी पढ़ें: ‘ये वतन हमारा है’, PoK के रावलकोट में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग
युवती के सिर और चेहरे पर हमले का आरोप
सजा सुनाते हुए जज साइमन ऐश केसी ने कहा कि मलिक ने जानबूझकर ऐसी युवती को निशाना बनाया जो नशे में थी, अकेली थी और आसपास के लोगों को ठीक से नहीं जानती थी. अदालत ने यह भी कहा कि विरोध करने पर आरोपी ने युवती के सिर और चेहरे पर हमला किया था. घटना के बाद उसने पीड़िता के लिए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया.
जांच में सामने आया कि मलिक पाकिस्तान में पैदा हुआ था और ब्रिटेन आने से पहले इटली, जर्मनी और फ्रांस में रह चुका था. घटना के समय उसे ब्रिटेन आए एक साल से भी कम वक्त हुआ था. पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि इस घटना ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी. उसे आज भी बुरे सपने आते हैं और वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *