NIA Recruitment 2026: राष्ट्रीय जांच एजेंसी में निकली 30 पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी – ABP News
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और फॉरेंसिक, साइबर सिक्योरिटी या तकनीकी क्षेत्र में अनुभव रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 30 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
पदों का विवरण
NIA द्वारा जारी भर्ती में कुल 30 रिक्त पद शामिल हैं. इनमें साइबर फॉरेंसिक एग्जामिनर के 18 पद, क्राइम सीन असिस्टेंट के 6 पद, टेक्निकल फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट के 3 पद, एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट के 2 पद और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट का 1 पद शामिल है। इन पदों पर नियुक्ति तकनीकी और जांच संबंधी कार्यों के लिए की जाएगी.
योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. साइबर फॉरेंसिक, फॉरेंसिक साइंस, साइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस या अन्य संबंधित क्षेत्रों की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
उम्र सीमा
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जा सकती है.
यह भी पढ़ें – जिसने हिला दिया था CBSE का सिस्टम, अब IIT कानपुर में संभालेगा साइबर सुरक्षा की कमान
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवार के अनुभव और योग्यता का भी मूल्यांकन किया जाएगा.अंतिम चयन प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर होगा.
कितना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा.साइकोलॉजिस्ट जैसे लेवल-10 पदों के लिए 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा. वहीं क्राइम सीन असिस्टेंट जैसे लेवल-7 पदों के लिए 44,900 से 1,42,400 रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है. अन्य पदों का वेतन संबंधित पे-लेवल के अनुसार दिया जाएगा.
आवेदन भेजने का पता
SP (Admin),
National Investigation Agency (NIA) Headquarters
Opposite CGO Complex, Lodhi Road
New Delhi – 110003
आवेदन कैसे भेजें?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.
अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.
रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.
दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
