Latest News

छत्तीसगढ़ में आज से बदल रहा मौसम; 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज तो बाकी जगह येलो अलर्ट, तूफानी हवाएं भी चलेंगी – Hindustan Hindi News

छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। क्योंकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार से पूरे प्रदेश में बादल गरजने तथा बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जोरदार हवाएं चलेंगी साथ ही पानी भी गिरेगा। जिसे देखते हुए विभाग ने प्रदेश के लगभग 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने अगले 2-3 दिन में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आने के लिए भी अनुकूल परिस्थिति बताई है।

आज के मौसम की बात करें तो विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, और इस दौरान इन जिलों में बारिश होने तथा 50 से 60 की रफ्तार से जोरदार हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने प्रदेश के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजा-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा शुक्रवार के लिए विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए तेज बारिश व तूफानी हवाएं (50-60 KMPH) चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विभाग ने प्रदेश के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खैरागढ़-छुईखदान-सक्ती, बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजा-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव और बालोद जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार 11 जून के मौसम की बात करें तो रायपुर में आकाश में बादल छाए रहने तथा वर्षा या गरज-चमक या अंधड़ चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बीते दिन के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान जगदलपुर में 20 मिमी, दुर्ग में 11 मिमी, लखनपुर में 1.5 मिमी, रायपुर में 1 मिमी, बिलासपुर में 0.4 मिमी और रायपुर माना में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल है। एक द्रोणिका समुद्र तल पर दक्षिण पंजाब से दक्षिण बांग्लादेश तक फैली हुई है। यह हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजरती है और समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।

उत्तर-पश्चिम बिहार और आसपास के इलाकों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से सटे इलाके में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *