ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : भारत 39 मेडल 13 गोल्ड समेत चौथे स्थान पर, CWG2030 अहमदाबाद में

CWG 2026,भारत ने तीसरा स्वर्ण पदक जीता,
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने सीमित खेलों के बावजूद ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है
इंडिया प्राइम टीवी स्पोट्स डेस्क नई दिल्ली भारत के खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं; जिसमें सबसे बड़ा कारनामा मुक्केबाजों ने किया, जहां रिंग में तहलका मचाते हुए प्रीति पवार, जैस्मिन लैंबोरिया, अरुंधति चौधरी, प्रिया घंघास, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल और साक्षी चौधरी ने शानदार 7 गोल्ड मेडल देश की झोली में डाले। इसके अलावा, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि जुडो के इतिहास में पहली बार अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने भारत को पहला और ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया।
ट्रैक एंड फील्ड में स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कड़े मुकाबले में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक सिल्वर और 5,000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर नया इतिहास रचा। पैरा-एथलेटिक्स में भी दिलीप महादु गावित (100 मीटर रेस), सोमण राणा (शॉट पुट) और शर्मीला ढाका ने गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया।
इन शानदार उपलब्धियों के बाद, 11 दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ के अंतिम दिन (रविवार, 2 अगस्त 2026) आज शाम भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से जुडो में भारत के अवतार सिंह समेत अन्य एथलीट मेडल के लिए अपने अंतिम मुकाबले खेल रहे हैं, जबकि ट्रैक साइक्लिंग के फाइनल मैच भी आज ही संपन्न हो रहे हैं।
इन सभी खेलों के खत्म होने के बाद ग्लासगो के प्रसिद्ध ‘ओवो हाइड्रो’ एरिना में समापन समारोह (Closing Ceremony) का आयोजन किया जाएगा, जो भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे (3 अगस्त की अलसुबह) लाइव शुरू होगा। इस रंगारंग कार्यक्रम में स्कॉटिश रॉक बैंड ‘सिंपल माइंड्स’ के साथ भारतीय कलाकार शंकर महादेवन और रश्मिका मंदाना अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे, और सबसे खास बात यह होगी कि इसी समारोह के दौरान अगले राष्ट्रमंडल खेलों (2030) की मेजबानी के लिए आधिकारिक फ्लैग भारत के अहमदाबाद शहर को सौंप दिया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *